सकरा: सकरा के रूपनपट्टी में मोबाइल गिरने के विवाद में हुई मारपीट, दो लोग घायल
सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी चौक पर मोबाइल गिरने के विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों का मुजफ्फरपुर में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि शाम को दवा लेकर लौटने के क्रम में गांव के ही एक युवक से टकराने से मोबाइल गिर गया। इसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें नवीन मिश्रा के पुत्र उत्सव कुमार व उत्कर्ष कुमार घायल हो गए।