पटना ग्रामीण: पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
रविवार की दोपहर 3 बजे पटना में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “दूसरी बार प्रधानमंत्री की मां को गाली देना बेहद निंदनीय है।” रामकृपाल यादव ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी राजनीति में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।