पटना ग्रामीण: न्यायमूर्ति पी बी बजन्थरी बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने दिलाई शपथ
रविवार की दोपहर करीब 12 बजे पटना राजभवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति पी बी बजन्थरी ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में कई न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।