पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव घाट पर गंगाजल लेने गए दो युवक गंगा नदी में डूबे, दोनों गर्दनीबाग के निवासी थे
मरीन ड्राइव घाट पर गंगाजल लेने के दौरान दो युवक डूब गए। कल से शुरू होने जा रहे नवरात्र को लेकर दोनों युवक गंगाजल लेने गए थे। दोनों युवक गहरे पानी का अंदाजा नहीं लगा सके और गंगा नदी में डूब गए। घटना के बाद से सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे पुलिस ने भी मामले की जानकारी दी है।