पटना ग्रामीण: पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया हमला
पटना में रविवार की दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में राजद की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को लेकर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने कहा,तेजस्वी यादव के मंच से ऐसा होना मुझे अजीब नहीं लगा क्योंकि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव में कोई अंतर नहीं है।