पटना ग्रामीण: जीतन राम मांझी ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्द कहने पर विपक्ष को कहा निर्लज्ज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष को निर्लज बताया है। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे जीतन राम मांझी ने कहा कि जिसने भी गलत बात बोली उसे दंड देने के बजाय विपक्ष अलग-अलग तर्क दे रहा है। मौके पर मांझी ने यह भी कहा है कि डेमोक्रेसी में गाली गलौज का कहीं पर भी स्थान नहीं है।