मिथिला की धरती पर शुरू हुई निश्चल अभिषेक की दूसरी फिल्म ‘GHEP’ की शूटिंग
सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में हो रही है फिल्म की शूटिंग, स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को मिल रहा अवसर
सीतामढ़ी। मिथिला की धरती पर अभिनेता-फिल्मकार निश्चल अभिषेक की दूसरी फिल्म ‘GHEP’ की शूटिंग का शुभारंभ हो गया है। फुलवारी मीडिया के बैनर तले बन रही यह फिल्म एक थ्रिलर है, जिसकी शूटिंग सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर और आसपास के इलाकों में की जा रही है।
फिल्म में स्वाति सेन गुप्ता, ब्रजेश झा, आदर्श भारद्वाज, शरद जाधव, पंकज शुक्ला, शालिनी कश्यप और निश्चल अभिषेक प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और उसका परिवेश उत्तर बिहार की मिट्टी और यहां के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन से जुड़ा हुआ है।
फिल्म के निर्देशक और अभिनेता निश्चल अभिषेक का कहना है कि उनका उद्देश्य अपनी मिट्टी से जुड़कर ऐसा सिनेमा बनाना है, जो मिथिला की भाषा, संस्कृति और यहां की कहानियों को देश-दुनिया तक पहुंचा सके।
उन्होंने कहा, “हम मिट्टी से जुड़कर काम करना चाहते हैं। हमारी कोशिश है कि मिथिला की भाषा, संस्कृति और यहां की कहानियां दुनिया तक पहुंचें। इसके लिए जरूरी है कि फिल्में यहीं की जमीन पर बनें और स्थानीय लोगों को भी इस प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाए।”
‘GHEP’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि स्थानीय स्तर पर फिल्म निर्माण की गतिविधियों को बढ़ावा देने से बिहार में एक मजबूत और सामुदायिक फिल्म संस्कृति विकसित हो सकती है।
फिल्म की शूटिंग में दर्जनों स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को भी काम करने का अवसर मिल रहा है। फिल्म की टीम स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और प्रतिभाओं का उपयोग कर रही है, ताकि फिल्म निर्माण की प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
फुलवारी मीडिया का उद्देश्य केवल फिल्म निर्माण तक सीमित नहीं है। संस्था बिहार और मिथिला में एक ऐसा फिल्म इकोसिस्टम विकसित करना चाहती है, जहां स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और फिल्म से जुड़े अन्य पेशेवरों को नियमित रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर मिल सकें।
निश्चल अभिषेक इससे पहले ‘Jackson Halt’ में बतौर अभिनेता काम कर चुके हैं। अब ‘GHEP’ के जरिए वे निर्देशन और अभिनय के साथ मिथिला में स्थानीय स्तर पर फिल्म निर्माण की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग फिलहाल सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में जारी है।
#nepal #news #amnewsmona #viral #bujurg #highlights #fb #tranding #comedy #Live #मेजरगंज #todaynews #sachtalks #sarojraja #SAROJRAJA #darbhanga_mithila