बबेरू: बिसंडा पुलिस ने दुकान में हुई चोरी का चार घंटे में किया खुलासा, दो बाल अपचारी संरक्षण में
Baberu, Banda | Sep 25, 2026 बिसंडा क्षेत्र में दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सूचना मिलने के महज चार घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों संदिग्धों की पहचान की और मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान के पास वाली गली से दो बाल अपचारियों को संरक्षण लिया।