राघोगढ़: गुलमोहर वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर तुलाई न होने से किसान परेशान, तहसीलदार ने किया निरीक्षण, किसानों ने लगाए आरोप
राघोगढ़ ब्लॉक के मकसूदनगढ़ में गुलमोहर वेयरहाउस पर समर्थन मूल्य पर फसल तुलाई ना होने पर किसान परेशान है। 7 मई को तहसीलदार मकसूदनगढ़ ने निरीक्षण किया। किसानों ने 8 दिन से पड़े होने, सैंपल के नाम पर ज्यादा अनाज लेने और रुपए मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए। तहसीलदार ने अनसुना करने पर कर्मचारियों पर नाराजगी जताई। व्यवस्था में सुधार और कार्यवाही की चेतावनी दी।