आनंदपुरी: मैनापादर में राशन सामग्री डीलर पार्ट-1 का भव्य शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
आनंदपुरी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैनापादर में राशन सामग्री डीलर पार्ट-1 का शुभारंभ कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री एडवोकेट विनोद डामोर के मुख्य आतिथ्य एवं सानिध्य में संपन्न हुआ।