प्रतापगढ़: चरैया मोड़ के पास बच्चों को बचाने में एंबुलेंस पेड़ से टकराई, चालक बाल-बाल बचा
चरैया मोड़ पर दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में घायलों को लेने जा रही एंबुलेंस एक बच्चे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई । चालक विनय शुक्ला एंबुलेंस से नियंत्रण खो दिया। जिससे एंबुलेंस जाकर पेड़ से टकरा गई इस। घटना में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हुई है, पर चालक व एमटी महेंद्र बाल बाल बच गए। घटना की जानकारी होने पर एंबुलेंस विभाग के लोग मौके पर पहुंचे हैं।