बरही: कुटेश्वर महानदी पुल के पास पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक युवक गंभीर घायल
Barhi, Katni | Feb 18, 2026 बरही थाना क्षेत्र के कुटेश्वर महानदी पुल के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार विवेक पांडे पिता ओमप्रकाश पांडे उम्र 25 साल निवासी भरेवा बताया जा रहा है वह काम से कहीं जा रहा था पीछे से पिकअप वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों की मदद से बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया।