जलेसर: थाना जलेसर के गांव नगला भूड़ और नगला मितन में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, पीड़ितों ने थाने में दी तहरीर
Jalesar, Etah | Nov 6, 2026 ग्राम पंचायत पुन्हेरा के गांव नगला भूड़ और नगला मितन में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नगला भूड़ निवासी योगेंद्र पाल सिंह की कोठरी का जंगला काटकर चोर अंदर घुसे और इनवर्टर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं नगला मितन में ठाकुर साहब की कोठरी से डीएपी खाद के बोरे और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया।