प्रयागराज: हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का समापन हुआ, व्याख्यान आयोजित
प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के तहत चल रहे कार्यक्रम का सोमवार 02 बजे समापन हुआ।भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित 15 दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर संविधान एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जीवन मूल्यों पर आधारित एक दिवसीय अभिलेख प्रदर्शनी तथा सेमिनार,व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।