झांसी: झांसी में विवाह के 18 महीने बाद युवक की संदिग्ध मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुकदमा दर्ज करने की मांग की
Jhansi, Jhansi | Oct 27, 2026 झांसी में विवाह के महज 18 महीने बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के पिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और पानी में कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बबीना थाना क्षेत्र के भेल पुलिस चौकी के सामने युवक का शव रखकर जाम लगा दिया।