*सेवा मेरा योगदान अभियान अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित*
----
*मार्गदर्शन सत्र में काउंसलर्स द्वारा दिव्यांगजनों की काउंसिलिंग की गई*
----
*कार्यक्रम में सांसद श्री लालवानी ने दिव्यांग रुद्राक्ष को दिया नियुक्ति-पत्र*
इंदौर, 8 अक्टूबर 2026
सेवा मेरा योगदान अभियान (सेवा संकल्प-2026) के अंतर्गत आज प्रशासनिक संकुल स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर ऑडिटोरियम-210 में दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार विषय पर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री लालवानी ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पवन चौहान एवं मध्यप्रदेश दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ के श्री अजीत सिंह कुशवाह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मार्गदर्शन सत्र में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, रोजगार कार्यालय, कौशल विकास विभाग, NRLM एवं NULM द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दिव्यांगजनों को दी गई। साथ ही विभिन्न काउंसलर्स द्वारा उनकी व्यक्तिगत काउंसलिंग कर उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी ने दिव्यांगजन श्री रुद्राक्ष चौहान को डी-मार्ट में नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम के अंत में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती शिखा मालाकार ने उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
---
#JansamparkMP #indore #इंदौर #SevaMeraYogdan #SevaSankalpAbhiyan #Divyangjan #Employment
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh