भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में भाजपा सुभाष मंडल ने फूंका चुनावी शंखनाद, 'गांव बस्ती वार्ड चलो' अभियान का हुआ भव्य आगाज
भारतीय जनता पार्टी जिला निर्देशानुसार संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को धार देने के लिए 'गांव बस्ती वार्ड चलो' अभियान की शुरुआत रविवार को सुभाष मंडल में उत्साह के साथ की गई। मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के प्रथम चरण में वार्ड नंबर 61 और वार्ड नंबर 64 में विशेष कार्यक्रम संपन्न हुए।