छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कटघोरा की पुरानी बस्ती के खालेपारा इलाके में रात के वक्त घर के अंदर सो रहे 3 साल के मासूम बच्चे की जहरीले करैत सांप के काटने से मौत हो गई। इस अचानक हुई दुर्घटना से पीड़ित परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा मुख्य बाजार में कारोबार करने वाले विजय राज का 3 साल का बेटा वाशु राज रात में अपने घर के पूजा रूम में दादी और बहन के साथ बिस्तर पर सोया हुआ था। इसी दौरान रात के सन्नाटे में एक जहरीला करैत सांप कमरे के अंदर घुस आया और सीधे बिस्तर पर लेटे हुए बच्चे को अपना शिकार बना लिया। सांप के काटते ही बच्चा दर्द से चीखने लगा, जिसकी आवाज सुनकर उसकी दादी तुरंत जाग गईं।
Korba, Korba | Aug 5, 2026