अटेर: उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सदन में BJP सरकार पर साधा निशाना, महिला नेत्रियों को आगे नहीं बढ़ने देने का लगाया आरोप
Ater, Bhind | Apr 29, 2026 भिंड में कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने सदन के अंदर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में जब भी कोई महिला नेता उभरती है और प्रधानमंत्री पद की दावेदार बनने के करीब पहुंचती है, तो उसे किनारे कर दिया जाता है।कटारे ने कहा कि भाजपा महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की बात तो करती है, लेकिन व्यवहार में ऐसा नहीं दिखता।