बलिया (उत्तर प्रदेश): मनियर थाना क्षेत्र के मायला गांव में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि दो युवकों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।
विदेश (दुबई) में रह रहे मृतका के पिता ने मनियर थाना इंस्पेक्टर और दरोगा (SI) पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पैसे लेकर आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उल्टा घर जाकर बच्ची को ही धमकाया। पुलिस की इसी प्रताड़ना और आरोपियों की ब्लैकमेलिंग से क्षुब्ध होकर युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले में उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की जा रही
है #everyonefollowers #unfollowers
Sadar, Lucknow | Aug 2, 2026