कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा, बारदाने की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन की व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा, ताकि किसानों को परेशानी न हो।
#kcgdistt #धान_खरीदी_2026_27 #सुशासनसरकार #SuShasanSarkar #dhaankharidi2026_27