हनुमानगढ़: झाम्भर में विधवा मां ने बहु पर बेटे की हत्या का लगाया आरोप, मारपीट के दौरान बहू के बयान से मां को गहराया संदेश
हनुमानगढ़ के गांव झाम्भर में एक विधवा महिला ने अपनी बहू पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए टाउन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। मिली जानकारी अनुसार मारपीट के दौरान बहू ने कहा था कि वह उसके बेटे को मरवा चुकी है। इस बयान के बाद विधवा महिला का संदेह और गहरा गया। टाउन थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।