बारां: जिला कलेक्टर ने जर्जर घोषित विद्यालयों को जमींदोज करने के दिए निर्देश
Baran, Baran | Feb 4, 2026 जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के आदेशानुसार गठित तकनीकी समिति द्वारा सर्वे उपरान्त प्रारम्भिक शिक्षा के 100 विद्यालय एवं माध्यमिक शिक्षा के 11 विद्यालय कुल 111 विद्यालय जर्जर घोषित किए गए थे। अब तक जिले में प्रारम्भिक शिक्षा के 60 एवं माध्यमिक शिक्षा के दो विद्यालय जमींदोज कर दिए गए हैं।