बारां: बारां शहर की 4 वर्षीय वान्या को कंठस्थ याद हैं आरतियां, श्रोतागण हुए अचंभित
Baran, Baran | Feb 4, 2026 बारां शहर के महाजन बंसल परिवार से जुड़ी 4 वर्षीय वान्या बंसल दो वर्ष की अवस्था में अपनी परदादी के साथ धार्मिकता से जुड़े कार्यक्रमों पूजा अर्चना में लगन लगा बैठी। आज 4 वर्ष की आयु में वह गणपति की आरती से लेकर, ओम जय जगदीश हरे, कपूर गोरम, या देवी सर्व भूतेशु, महाभारत के श्लोक, जाप, माता के मंत्र आदि कंठस्थ कर स-स्वर सुनाती है, तो श्रोताओं को अचंभा लगता है।