भोरे: भोरे प्रखंड में 24 अगस्त को संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकाली जायेगी कलश यात्रा,पवित्र माटी कलश का हुआ वितरण
भोरे प्रखंड में 24 अगस्त को संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा निकाली जाएगी। शनिवार की दोपहर 3 बजे प्रखंड कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कलश यात्रा विभिन्न पंचायत की अनुसूचित टोलिओ से होकर गुजरेगी। इसका उद्देश्य समरसता और आपसी भाईचारा का संदेश घर-घर पहुंचना है।जिसकी शुरुआत 10:00 बजे प्रखंड मुख्यालय से होगी।