भोगनीपुर: अतबलपुर तिराहे के निकट पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए दो तमंचे और चार खोखे
मूसानगर थाना के अतबलपुर तिराहे के निकट से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशो ने अपने नाम लक्ष्मीबाई नगर पुखरायां के हिमांशु यादव व भोगनीपुर के चकचालपुर के शुभम बताए है। उनके पास से दो तमंचा, चार खोखा मिले है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।