लक्ष्मीपुर: श्रेयषी पेट्रोल पंप के समीप स्कूल बच्चों से भरे ऑटो और ट्रैक्टर में टक्कर, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल
लक्ष्मीपुर-जमुई एनएच-333 पर श्रेयषी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को 3 बजे के लगभग स्कूल बच्चों से भरे ऑटो और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार कई बच्चे चोटिल हो गए, हालांकि सभी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया।