दादरी: शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने असहाय लोगों को रैन बसेरों में कराया शिफ्ट
गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देश पर जनपद में शीत लहर के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर मंगलवार को देर रात राजस्व विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे रात गुजर रहे असहाय लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता कर आसपास के क्षेत्रों में स्थित रैन बसेरों में शिफ्ट कराया है।