दादरी: जैतपुर गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को मारी टक्कर, बीटेक स्टूडेंट की उपचार के दौरान हुई मौत
ग्रेटर नोएडा स्थित जैतपुर गोल चक्कर के पास उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार बीटेक स्टूडेंट की उपचार के दौरान मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवा को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मानिक के रूप में हुई।