बाबा मंदिर परिसर के अंदर अनावश्यक रूप से तरह-तरह के दुकान लगे रहने के कारण मंदिर परिसर में आने वाली श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंदिर परिसर के बीचो-बीच अनावश्यक रूप से धूप अगरबत्ती फूल माला इत्यादि की दुकानों को मंगलवार के शाम 4:00 बजे हटाया गया एवं अनावश्यक दुकान लगाने वाले दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई।