जहानाबाद: अमथुआ पंचायत में पंचायत विकास दिवस समारोह आयोजित, प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान हुए शामिल
काको प्रखंड की अमथुआ पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जहानाबाद के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।