2014 से पहले देश भुखमरी, गरीबी और गंदगी से जूझ रहा था: कंगना रनौत
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर मंडी सांसद ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
नई दिल्ली/मंडी, 17 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए देश की आर्थिक और विकास यात्रा पर अपनी बात रखी।
कंगना रनौत ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 2014 से पहले देश भूख, गरीबी और गंदगी से जूझ रहा था। उन्होंने उस दौर में भारत को “Fragile Five” अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किए जाने का भी उल्लेख किया।
सांसद ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश को एक स्थिर और मजबूत सरकार मिली तथा भारत ने आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चलाए गए विभिन्न अभियानों और योजनाओं का उल्लेख करते हुए स्वच्छ भारत अभियान को अपनी पसंदीदा योजनाओं में बताया।
कंगना ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शाम 6 से 7 बजे के बीच लोगों से उनके लिए “आशीर्वाद का दीया ” जलाने की अपील भी की।
नोट: 2014 से पहले की देश की स्थिति और आर्थिक रैंकिंग को लेकर कंगना द्वारा व्यक्त बातें उनके राजनीतिक वक्तव्य/आकलन के रूप में प्रस्तुत की गई हैं।
आपके हिसाब से
👉 क्या आप 2014 के बाद स्वच्छ जिंदगी जी रहे है
👉 2014 से पहले किस गंदगी के घेर में आपका आशियाना बना था
Chamba, Chamba | Sep 18, 2026