महरौनी: ग्राम डोंगरा खुर्द के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भूमि के पट्टा आवंटन के नाम पर अवैध धन उगाही का आरोप लगाया
तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम डोंगरा खुर्द निवासी ग्रामीणों ने एसडीएम महरौनी रजनीश बाजपेई को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव में ग्राम प्रधान एवं उनके सहयोगियों द्वारा हाई कोर्ट से स्टे होने के बावजूद फर्जी तरीके से भूमि के पट्टे आवंटित करने के नाम पर लाखों रुपए की अवैध धन उगाही की जा रही है। उन्होंने उक्त मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की।