टाइटल: CM हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा की मजार पर की चादरपोशी
रील
रांची में आयोजित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा की मजार पर चादरपोशी की और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उर्स के इस मुबारक मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को दिली मुबारकबाद और शुभकामनाएं भी दीं।
Ratu, Ranchi | Aug 31, 2026