बिहार: नालंदा के एसपी ने कहा- सरस्वती पूजा के दौरान नियम के विरुद्ध मूर्ति स्थापित व विसर्जन करने पर विधि सम्मत होगी कार्रवाई
Bihar, Nalanda | Jan 29, 2024 नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने आगामी सरस्वती पूजा को लेकर सभी पूजा समिति और मूर्ति स्थापित करने वालों से अनुरोध है कि, नियमों का पालन करते हुए ही मूर्ति स्थापित करें। विसर्जन के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त कर अनुज्ञप्ति की शर्तो का पालन करें। नियम के विरूद्ध मूर्ति स्थापित या विसर्जन करने पर विधि सम्मत कार्यवाई की जायेगी ।