बिहार: भाजपा के नालंदा ज़िलाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने कहा- बिहार में विकास मॉडल पर डबल इंजन की सरकार करेगी काम
Bihar, Nalanda | Jan 29, 2024 भाजपा के ज़िलाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि सबका साथ सबका विकास मॉडल के साथ बिहार में डबल इंजन की सरकार काम करेगी । उन्होंने कहा कि बिहार तेज़ गति से विकास और सुशासन के रास्ते पर फिर से आगे बढ़ेगा, साथ ही उन्होंने कहा कि राजद और जदयू में अप्राकृतिक और अनैतिक गठबंधन था, जो अब टूट गया। बिहार में सभी सीटों पर एनडीए की जीत तय है ।