बिहार: समाहरणालय में जिलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर 21 लोगों की सुनी समस्याएं
Bihar, Nalanda | Jan 29, 2024 समाहरणालय में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सोमवार को जनता दरबार लगाकर 21 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि ज्यादा मामले जमीन संबंधी विवाद से जुड़े हुए थे जिसे निपटारा के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।