बिहार: पटना के दीघा में आयोजित ऑल इंडिया रिपब्लिक कप कराटे चैंपियनशिप में नालंदा की बेटियों ने लहराया परचम
Bihar, Nalanda | Jan 29, 2024 पटना के दीघा में ऑल इंडिया रिपब्लिक कप कराटे चैम्पियनशीप में संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल के छात्राओं ने 6 गोल्ड व 2 सिल्वर और 3 कांस्य पदक जीत कर नालंदा जिले का मान बढ़ाया है। स्कूल के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा जब से यह घोषणा की है कि मेडल लाओ नौकरी पाओ तब से छात्राओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ा है।