बिहार: नकटपुरा मोड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति हुआ जख्मी, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल।
Bihar, Nalanda | Jan 29, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति रामबालक साहनी के पुत्र रुदल साहनी जख्मी हो गया।जख्मी को इलाज के लिए वहां पर के लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज करवाया जा रहा है। जख्मी के भाई ने बताया कि मेरा भाई फेरी का काम करता है, और वह बिहार शरीफ जा रहा था।