😭💔 जसवंतनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, 16 वर्षीय किशोर की मौत से परिवार में मचा कोहराम 💔😭
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के सदर बाजार में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय प्रिंस की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गारमपुर निवासी प्रिंस बाइक से हरकूपुर जा रहा था, तभी एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
🚑 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
😢 प्रिंस की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां गंगा देवी, भाई सन्नी, लवकुश और बहन नंदिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
📍 स्थान : जसवंतनगर, इटावा
💬 सड़क हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
#DPSChannel #MohammadAsifKhan #Jaswantnagar #EtawahNews #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #ViralNews #JaswantnagarNews #SadNews #LatestUpdate