दमोह: कंट्रोल रूम में एसपी ने की क्राइम समीक्षा बैठक, लंबित एससी-एसटी मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश
Damoh, Damoh | May 25, 2026 दमोह पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार को एसपी आनंद कलादगी के निर्देशन में एससी-एसटी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अजाक्स पुलिस अधीक्षक प्रतिमा पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया सहित जिले के थाना प्रभारी मौजूद रहे। लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए एसपी ने प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।