बेगूसराय: मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की हुई समीक्षा बैठक, बेगूसराय DM वर्चुअल माध्यम से जुड़े
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस दौरान बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे वर्चुअल माध्यम से जुड़े. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक संरचना, समाज कल्याण आदि विभागों की बिंदुवार समीक्षा हुई.