आगरा: थाना जगदीशपुरा पुलिस ने आवास-विकास सेक्टर से लापता बच्ची को 2 घंटे के भीतर खोजकर परिजनों को सौंपा
Agra, Agra | Apr 25, 2024 आगरा की थाना जगदीशपुरा पुलिस ने घर के बाहर खेल रही एक लापता बच्ची को सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोज निकाला। बच्ची घर के बाहर खेलते-खेलते रास्ता भटक गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के सुरक्षित मिल जाने पर परिवार ने पुलिस का धन्यवाद किया हैं।