आगरा: एमजी रोड स्थित नगर निगम पर एनजीटी ने लगाया 58 करोड़ 39 लाख का जुर्माना,यमुना में सीवर गिरने की याचिका पर लगा जुर्माना
Agra, Agra | Apr 25, 2024 नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आगरा के पर्यावरणविद् डॉक्टर संजय कुलश्रेष्ठ की याचिका पर सुनवाई करते हुए आगरा नगर निगम पर 58 करोड़ 39 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यमुना में गिरते सीवर के गंदे पानी को लेकर एनजीटी से शिकायत की गयी थी। जिसके वाद सुनवाई में नगर निगम की लापरवाही पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया।