आगरा: कोठी मीना बाजार मैदान में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा को लेकर मंच पर पहुंचे सीएम योगी, पीएम की करेंगे अगवानी
Agra, Agra | Apr 25, 2024 कोठी मीना बाजार मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इसी को लेकर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करने के लिए मंच पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान आगरा की दोनों लोकसभा सीटों के प्रत्याशी भी मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।