चांदवा: चंदवा प्रखंड के कामता अंजुमन के सदर चुने गए बाबर खान
चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत कामता अंजुमन का चुनाव सोमवार की दोपहर करीब एक बजे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण कामता मस्जिद प्रांगण में उपस्थित रहे। कामता अंजुमन के सदर बाबर खान चुने गए।इस मौके पर मस्जिद के सुचारु संचालन एवं गांव की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर नई कमिटी का गठन किया गया।