घाटोल: हमीरगढ़ से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह है
हमीरगढ़। पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए हमीरगढ़ से श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरुवार को भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंगलमय यात्रा की कामना की। संचालक चंद्रशेखर वैष्णव व दिनेश छीपा ने बताया कि परिजनों और मित्रों और परिवार के लोगों ने स्वागत किया।