गोरखपुर: काशी डिपो की बस ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत, 14 यात्री घायल, गोरखपुर वाराणसी हाइवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गुरुवार देर रात हादसा हुआ।ट्रक कंटेनर के पीछे चल रही बस ने अचानक टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक समेत 14 यात्री घायल हो गए।सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जहां गंभीर रूप से घायल बस चालक वाराणसी के सेवापुरी बसहुपुर निवासी दयाशंकर यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।