चायल: चकबादशाहपुर गांव में कुएं में गिरी भैंस की मौत, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले थमी सांस
कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के चकबादशाहपुर गांव में शुक्रवार सुबह कुएं में गिरने से भैंस की मौत हो गई। विश्वनाथ पुत्र ननकू लाल के घर के पास स्थित कुएं में अचानक भैंस गिर गई। जानकारी होने पर परिजनों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही भैंस ने दम तोड़ दिया।