बड़ी सादड़ी। श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को 229वीं रामधुन आनंदधाम श्रीरामद्वारा से निकाली गई। रामधुन जैन मंदिर, राम मंदिर, चांदेसी माता मंदिर व कपड़ा बाजार होते हुए ब्रह्मपुरी चारभुजा मंदिर पहुंची। समापन स्वर्गीय अंबालाल की स्मृति में मेनारिया परिवार केयहां हुआ।